Draft translation, pending review by a native speaker.
मुझे पता है कि पाँच साल पहले मैं कॉलेज का एक उलझा हुआ स्टूडेंट था, कि दस साल पहले मेरे दिमाग़ पर हार्मोन्स की धुंध छाई रहती थी, कि पंद्रह साल पहले मुझे सच्चे दिल से निनटेंडो से प्यार था, कि बीस साल पहले मुझे लगता था कि नरसरी में बड़ा मज्जा आता है और कि पच्चीस साल पहले मैं इस गर्म, आरामदेह, अँधेरी जगह में तैर रहा था।
“रे,” वह फिर से कहती है।
“हाँऽ?”
“पता है?”
“किस्कापता?”
वह कुत्ते जैसी एक आवाज़ निकालती है, अपने हाथ हवा में उछाल देती है और मुझे लगता है कि उसने सच में अभी-अभी छत को छू लिया। ये काफ़ी कूल था। मैं मुस्कुराए बिना नहीं रह पाता, गालों में खिलौने वाली क्ले-सी महसूस होती है। मुझे समझ में ही तब आता है कि वह जा रही है, जब दरवाज़ा धड़ाम से बंद होता है। उसकी गूँज जितनी देर रहनी चाहिए, उससे कहीं ज़्यादा देर तक रहती है। कूल।
मुझे ये सब झटककर होश में आना होगा। मुझे पहुँचाना है वो—
अरे, शिट। मैं तो उसे पहले ही पहुँचा आया। तो, मुझे करना क्या है? अरे हाँ। कुछ नहीं।
पूरी कहानी Ten Terribly Terrific Tall Tales Trying to Trip the Triune के 2026 के संशोधित संस्करण में है, जो जल्द ही प्रकाशित होगा।